HEADLINES


More

*गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, डीसीपी ने ली समीक्षा बैठक*

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 21 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आज गणतंत्र दिवस समारोह एवं सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसीपी ट्रैफिक एवं एनआईटी मकसूद अहमद, आईपीएस द्वारा की गई। बैठक में एसीपी ट्रैफिक (फर्स्ट एवं सेकेंड), एसएचओ ट्रैफिक, यातायात निरीक्षक एवं सभी ज़ोनल ऑफिसर्स उपस्थित रहे। बैठक के दौरान अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन, ड्यूटी प्लानिंग एवं जनसुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।


बैठक के उपरांत फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई। इसके अंतर्गत जनसाधारण को सूचित किया गया है कि दिनांक 22.01.2026 समय 07:00 पी.एम. से 23.01.2026 समय 02:00 पी.एम. तक तथा दिनांक 25.01.2026 को समय 07:00 पी.एम. से 26.01.2026 समय 02:00 पी.एम. तक सभी वाणिज्य वाहनों का फरीदाबाद एवं दिल्ली में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि दूध, फल-सब्ज़ी की आपूर्ति करने वाले वाहन, एयरपोर्ट से जुड़े यात्री वाहन, एम्बुलेंस एवं फायर ब्रिगेड जैसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश एवं पलवल की ओर से आने वाले भारी वाहन चालकों को के.जी.पी.–के.एम.पी. एक्सप्रेस-वे का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि वे नवीनतम ट्रैफिक अपडेट एवं एडवाइजरी के लिए ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को फॉलो करें, यातायात नियमों का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग कर शहर में सुचारु एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में योगदान दें।


No comments :

Leave a Reply