HEADLINES


More

स्कॉर्पियो कार में सवार होकर चोर दूसरी स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करने पहुंचे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 23 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार होकर चोर दूसरी स्कॉर्पियो गाड़ी को चोरी करने के लिए पहुंचे। इस दौरान एक साथी ने पहले स्कॉर्पियो बोनट को खोलकर वायर के कनेक्शन को काट दिया। जिसके बाद उसको अनलॉक करके चोरी करके ले गए, लेकिन गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण चोर गाड़ी को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए।

चोर जाते-जाते कीमती सामान निकालकर ले गए। चोरी की ये घटना अस्पताल के बाहर लगे कैमरे में रिकार्ड हो गई। थाना मुजेसर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना मुजेसर पुलिस के मुताबिक सोहना रोड पर एक निजी अस्पताल के बाहर सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार दिनों से खड़ी हुई थी। मोनू नामक युवक की यह गाड़ी बताई जा रही है। 23 जनवरी की सुबह साढ़े 4 बजे एक ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार होकर कुछ चोर आए। जिनमें से एक चोर अस्पताल के बाहर खड़ी सफेद स्कॉर्पियो कार को बड़ी आसानी से चुराकर ले गया। जब सुबह हुई को मालिक को कार के चोरी होने के बारे में पता चला।

सीसीटीवी में देखा जा रहा है कि ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो से एक चोर उतर सफेद रंग की स्कॉर्पियो कार के बोनट के पास बैठ जाता है। जिसके बाद वह किसी औजार की सहायता से बोनट को खोल देता है। जिसके बाद अंदर की वायर कनेक्शन को काट कर कार को अनलॉक कर देता है और आसानी से सफेद रंग की स्कॉर्पियो को लेकर मौके से फरार हो जाता है, उसके पीछे ब्लैक रंग की स्कॉर्पियो की कार को ड्राइवर ले जाता है।

इस दौरान एक युवक पैदल निकलते हुए भी नजर आता है।


सुबह जब कार मालिक बाहर आया, तो उसने देखा कि उसकी सफेद रंग की स्कॉर्पियो चोरी हो चुकी है। जिसकी सुचना उसने मुजेसर पुलिस को दी। पुलिस द्वारा कई टीमें बनाकर कार की तलाश शुरू की गई। इसी दौरान पुलिस को चोरी की गई कार के सरूर पुर इलाके में होने की सूचना मिली।

No comments :

Leave a Reply