//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद ( ) 26 जनवरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी कलां में 77 वा गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल की होशियार छात्रा मोनिका कक्षा नौवीं द्वारा झंडा फहराया गया। उनके साथ समारोह के मुख्य अतिथि रेड क्रॉस हरियाणा के पूर्व सचिव श्री बी. आर. शर्मा जी, विशिष्ट अतिथि श्री धर्मसिंह नरवत रिटायर्ड अधीक्षण अभियंता नगर निगम फरीदाबाद, श्री
सत्यपाल नरवत प्रधान चौधरी छोटूराम सेवा समिति खेड़ी कलां, जितेंद्र नरवत चेयरमैन सहकारिता समिति खेड़ी कलां व रिटायर्ड एवं समाजसेवी मास्टर बलबीर जी तथा स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती सुलक्षणा शर्मा झंडा फहराने में साथ रहे। स्टेज का संचालन मास्टर सतीश बासट्ठा जी ने किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं देश भक्ति के गीत गाए गये। प्रधान चौधरी सत्यपाल नरवत ने अपने संबोधन में छात्रों को बताया कि 26 जनवरी का क्या महत्व है और क्यों मनाई जाती है। उन्होंने बताया कि संविधान के रचियता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी का गणतंत्र दिवस में महत्वपूर्ण योगदान रहा और उन्होंने सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नई बन रही बिल्डिंग पर भी प्रकाश डाला जो कि मैं मई-जून 2026 तक पूरी हो जानी चाहिए। लड़कियों के प्राइमरी स्कूल एवं लड़कों के प्राइमरी स्कूल के कमरे भी कंडम घोषित करके लगभग 4 साल से टूटे हुए पड़े हैं। उनको भी जल्दी बनाने की सरकार से मांग कर रखी है। इस मौके पर उन्होंने दसवीं, 11वीं व 12वीं के छात्रों से अपील की की छात्र गलत आदतों में न पढ़कर पूरा ध्यान शिक्षा पर लगाए। अपने मां-बाप एवं परिवार की इज्जत का ख्याल रखें। उन्होंने प्रधानाचार्य एवं स्टाफ से भी अपील की कि वह छात्रों को सामान्य ज्ञान एवं सामाजिक ज्ञान की भी शिक्षा दें। मुख्य अतिथि श्री बी. आर. शर्मा एवं धर्मसिंह नरवत जी ने अपने विचार रखें तथा गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं छात्रों को दी और बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। धर्मसिंह नरवत व उनके साथियों द्वारा 80 बच्चों को जर्सी दी गई तथा बच्चों के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। अंत में समारोह के अध्यक्ष प्रधानाचार्य महोदया श्रीमती सुलक्षणा शर्मा ने सभी अतिथिगणों, स्कूल के स्टाफ एवं छात्रों का समारोह को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया।

No comments :