HEADLINES


More

4 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर:20 HCS अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल

Posted by : pramod goyal on : Friday, 30 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के आईएएस डॉ. राजा शेखर वुंडरू, जो वर्तमान में मत्स्य पालन विभाग तथा परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव भी रहेंगे। आईएएस डी. सुरेश, जो वर्तमान में हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर, तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा भवन, नई दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर तथा मत्स्य पालन विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है।

थानेसर के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) शाश्वत सांगवान को जयदीप कुमार के स्थान पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) का मिशन डायरेक्टर लगाया गया है। जयदीप कुमार के नियुक्ति आदेश बाद में जारी किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मिशन डायरेक्टर के कार्यभार से मुक्त होने के बाद वे अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट मुख्य सचिव कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे।

हाल ही में सरकार की ओर से टॉप ब्यूरोक्रेसी के अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी, इस लिस्ट में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ सुमिता मिश्रा और सुधीर राजपाल के नाम थे। सरकार ने इसके अलावा 20 एचसीएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्कूल दिया है।


No comments :

Leave a Reply