HEADLINES


More

दुकानदार पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, बाइक पर आए थे 3 हमलावर

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 22 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद  : फरीदाबाद के फतेहपुर बिलोच रोड पर गुरुवार सुबह एक दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया है। अपनी दुकान के बाहर खड़ा एक दुकानदार फोन पर बात कर रहा था तभी हमलावारों ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जानकारी के


अनुसार, 37 वर्षीय पवन फतेहपुर बिलोच रोड अपनी दुकान पर खड़ा हुआ था। तभी एक बाइक और एक कार वहां आकर रुकी। बाइक पर सवार तीन युवकों में से दो ने अचानक पवन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में पवन के सिर और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और वह जमीन पर गिर पड़ा। हमला करने के बाद आरोपी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए।

No comments :

Leave a Reply