HEADLINES


More

हरियाणा पुलिस भर्ती में उम्र में 3 साल की छूट

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 22 January 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में होने वाली 5500 पुलिस कॉन्स्टेबलों की भर्ती के लिए उम्र की उलझन में फंसे युवाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार ने युवाओं को 3 साल उम्र में छूट देने का फैसला किया है। इसकी जानकारी हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने खुद दी है।


उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा है- सीईटी 2025 के अंतर्गत विज्ञापित पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में आयु छूट को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा मांग की गई थी। अभ्यर्थियों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा आयोग को पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में 3 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने का निर्देश प्राप्त हुआ है। इस पर आयोग कार्यरत है।

यह निर्णय उन अभ्यर्थियों के हित में लिया गया है, जिनके लिए वर्ष 2022 के बाद विभिन्न कारणों से सीईटी परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी थी। वर्ष 2025 में पुनः सीईटी परीक्षा आयोजित की गई। आयु में दी गई यह छूट योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

No comments :

Leave a Reply