HEADLINES


More

फरीदाबाद में 12वीं क्लास के स्टूडेंट को युवकों ने अर्धनग्न हालत में घर से निकालकर मारपीट की

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 28 January 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में 12वीं क्लास के एक स्टूडेंट को कुछ युवकों ने अर्धनग्न हालत में घर से निकालकर मारपीट की। वे उसे गली में घसीटते हुए ले गए और कार में डालने की कोशिश की। जब छात्र ने विरोध किया, तो उन्होंने उसे गली में गिराकर बेरहमी से लाठियों से पीटा। यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसकी फुटेज अब सामने आई है।

लड़के​ के परिवार का कहना है कि उनका बेटा गली में हो रहे झगड़े को देख रहा था। युवकों को शक हुआ कि उनके बेटे ने दूसरी पार्टी के युवकों को गली में बुलाया था, इसलिए उन्होंने उसे घर से निकालकर पीटा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।


No comments :

Leave a Reply