HEADLINES


More

कर्मियों ने SIR" में दबाव के चलते बीएलओ की मौत के खिलाफ किया आक्रोश प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 3 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद ,3 दिसंबर।


ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट एम्पलाइज फेडरेशन के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के बेनर तले बुधवार को स्पेशल इन्सेंटिव रिवीजन (एस

आईआर) में अनावश्यक दबाव के चलते बीएलओ की मौतों के खिलाफ कर्मचारियों ने बीके चौक पर आक्रोश प्रदर्शन किया। जिला प्रधान करतार सिंह के नेतृत्व में हूए इस प्रदर्शन में बिजली निगम, नगर निगम, टूरिज्म,एचएसवीपी, स्वास्थ्य, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई आदि विभागों के सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया। जिला सचिव बलबीर सिंह बालगुहेर द्वारा संचालित इस प्रदर्शन में बीएलओ द्वारा की जा रही आत्महत्याओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा बहुत जल्दबाजी में करवाई जा रही एसआईआर में अनावश्यक दबाव को जिम्मेदार ठहराया और सभी मृतकों के आश्रितों को एक करोड़ मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की।

 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने बहुत ही जल्दबाजी में 12 राज्य में एसआईआर करवाने का फैसला किया है। आयोग ने इसके लिए जो समय-सीमा तय की उसमें यह कार्य पूरा करना असम्भव है। चुनाव आयोग ने इसके लिए बीएलओ को ट्रेनिंग भी नहीं दी और उन पर समय-सीमा में काम पूरा करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसके कारण दो दर्जन से अधिक बीएलओ आत्महत्या करने पर मजबूर हुए और कुछेक की हार्ट अटैक व ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। उन्होंने चुनाव आयोग ने इन मौतों को रोकने के लिए अविलंब रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि  छात्रों की फाइल परीक्षा बहुत नजदीक होने के बावजूद शिक्षकों की ड्यूटियां एसआईआर में लगाई गई है। जिससे छात्रों की पढ़ाई भी चौपट हो रही है। उन्होंने कहा कि ये कोई अचानक हुई मौतें नहीं हैं – ये एक गैर-ज़िम्मेदार और अमानवीय प्रशासनिक प्रक्रिया का सीधा नतीजा हैं। जिसको रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है, लेकिन चुनाव आयोग ऐसा करता दिखाई नहीं दे रहा है। जिसको लेकर देशभर के कर्मचारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्रदर्शन में निम्न नेता मौजूद थे 

प्रदर्शन में जिला प्रधान करतार सिंह, सचिव बलबीर बालगुहेर ,टूरिज्म कर्मचारी संघ के चेयरमैन युद्धवीर खत्री, नगरपालिका कर्मचारी संघ के डिप्टी जरनल सेकेट्री सुनील चिंडालिया,वरिष्ठ उपप्रधान जगदीश चन्द, एएचपीसी वर्कर यूनियन सर्कल सचिव कृष्ण कुमार कालीरमन, यूनिट के नेता दिगंबर सिंह, प्रवेश बैंसला, एचएसवीपी के सोनू,जिले सिंह, विभाग सफाई नीरज ढकोलिया,मुकेश बेनीवाल, बड़खल ब्लॉक प्रधान अनूप चिंडालिया,फरीदाबाद ब्लॉक प्रधान विजय कुमार चावला आदि मौजूद थे।

No comments :

Leave a Reply