HEADLINES


More

CA से 25 लाख की लूट में शामिल एक और आरोपी गिरफ्तार, 5000 रुपये का इनाम था घोषित

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 21 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: 


पुलिस महानिदेशक ओ.पी. सिंह के निर्देश पर हरियाणा पुलिस द्वारा 1 दिसंबर से ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन आरंभ किया है। जिसके अंतर्गत कार्रवाई करते हुए फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने 5000 के इनामी बदमाश को एक लूट के मामले में गिरफ्तार किया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 24 नवंबर को थाना शहर बल्लभगढ़ के अर्तगत CA से कुछ बाइक सवार बदमाशों द्वारा 25,33,000 रुपये लूटने का मामला सामने आया था। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने तीन आरोपितों गिरफ्तार कर मामले को 24 घंटे के अंदर ही कामयाब बनाया था। आरोपी संजीव(27) वासी गांव नरियाला फरीदाबाद वारदात के समय से ही फरार था। जिस पर पुलिस द्वारा 5000 रुपये का इनाम रखा गया था।   

उन्होंने आगे बताया की ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के अर्तगत प्रभावी कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने संजीव(27) वासी गांव नरियाला फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।  

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने साथी अभिषेक उर्फ अभी व कपिल के साथ शिकायतकर्ता से 25,33,000 रुपये लूटने की वारदात में शामिल था व उसने शिकायतकर्ता को चाकू दिखाया था। आरोपी से 30,000 रुपये बरामद किये गये है।  

No comments :

Leave a Reply