//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद। बेटी बचाओ अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक हरीश चन्द्र आज़ाद ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सरेआम महिला डॉक्टर का हिज़ाब उतारकर देश की महिलाओं का अपमान किया है इसके लिये देश के कानून को उन्हें मुख्यमंत्री के पद से हटा देना चाहिये। अगर उन्हें महिला के हिज़ाब पहनने से कुछ दिक्कत थी तो महिला को कहा जा सकता था लेकिन यह हक उनको किसने दिया कि एक महिला का सरेआम हिज़ाब उतार दें। इससे साबित होता है
कि बिहार चुनावों से पहले भाजपा ने महिलाओं को जो 10-10 हज़ार दिये थे अब वह महिलाओं की बेइज्जती करके उसकी वसूली कर रहे हैं।हरीश आज़ाद ने कहा कि इतनी शर्मनाक हरकत के बाद भी सत्ताधारी रूके नहीं बल्कि उनके केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सरेआम कह दिया कि महिला जहन्नुम में जाये लेकिन केन्द्र सरकार और इस देश का कानून बिल्कुल चुप बैठा है। उन्होंने कहा कि दोनों नेता और उनकी सहयोगी कन्द्र सरकार इसके लिये माफी माँगे नहीं तो देश में हम बड़ा आन्दोलन करेंगे।
आज़ाद ने कहा कि देश की राजनीति का स्तर पिछले कुछ वर्षों से इतना गिर गया है कि जिसका कोई हिसाब ही नहीं है। उन्होंने कहा कि जो देश अपने इतिहास में पहली बार एयरपोर्ट के मछली बाज़ार से जुझ रहा हो, जो देश भारत के इतिहास की सबसे बड़ी बेरोजगारी से जूझ रहा हो, जो देश इतिहास की सबसे बड़ी महंगाई से जुझ रहा हो, जो देश इतिहास के सबसे ज्यादा रूपये की गिरावट से जुझ रहा हो, जो देश दुनिया के सबसे ज्यादा साइबर क्राईम से जूझ रहा हो, जो देश दुनिया में सबसे बड़े प्रदूषण स्तर से जूझ रहा हो जिसकी वजह से हर साल 20 लाख मौतें होती हैं उस देश में पिछले 12 वर्ष सिर्फ नेहरू व कांग्रेस की गलतियाँ ढूढंने में और कई घंटें वन्देमातरम की चर्चा में लगा दिये और वन्देमातरम पर कोहराम मचाने वाले कौन जिन्होंने 52 वर्ष अपने कार्यालय पर तिरंगा तक नही फहराया और तिरंगे का अपमान किया अरे सदन में चर्चा करनी है तो इस विषय पर करो या फिर जिन मुदों के लिये जनता ने इन्हें जिताकर संसद में भेजा है उन पर चर्चा करो।
हरीश ने कहा कि सबसे बड़ी हैरान करने वाली बात यह है कि अभी परसों प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह ब्यान दिया कि कांग्रेस देशद्रोही है अब ध्यान दिजिये क्या देशद्रोही से बड़ा कोई गुनाह हमारे देश में हो सकता है अगर नहीं तो प्रधानमंत्री जिनकी देश में सरकार है उनकी सरकार देशदा्रेहीयों को जेल में डालने की बजाये उनके साथ चाय पर चुसकियाँ ले रहे हैं फिर बतायें देशदा्रहीयों के साथ चाय पीना उनके साथ संसद चलाना क्या किसी देशद्रोह से कम है इसलिये अगर प्रधानमंत्री का ब्यान सच है तो वह देशद्रोहियों को जेल में डाल या अपने दौहरे चरित्र के लिये देश की जनता से माफी मांगे।

No comments :