HEADLINES


More

भारतीय भाषा उत्सव - सराय ख्वाजा विद्यालय में भारतीय भाषा ट्री बना भाषा उत्सव मनाया

Posted by : pramod goyal on : Monday, 8 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सराय ख्वाजा फरीदाबाद की जूनियर रेड क्रॉस एवं सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 06 दिसम्बर 2025 को भारतीय भाषा उत्सव 2025 के तृतीय दिवस के अंतर्गत लेंग्वेज ट्री डिस्प्ले विषय पर विद्यालय स्तर पर गतिविधि का सृजनात्मक एवं प्रेरणादायी आयोजन कि


या गया। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि इस गतिविधि का उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय भाषाओं की विविधता, भाषाई सम्मान, मातृभाषाओं के महत्व तथा मेंनी लैंग्वेजेस वन इमोशन की राष्ट्रीय भावना को व्यवहारिक रूप से विकसित करना था। भारतीय भाषा कार्यक्रम का समन्वय एवं संचालन पीजीटी शारीरिक शिक्षा द्वारा किया गया तथा पीजीटी फाइन आर्ट्स गीता ने भाषाई सामग्री, रचनात्मक प्रस्तुति और विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। प्राचार्य मनचंदा ने विद्यार्थियों और अध्यापकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सराय ख्वाजा विद्यार्थियों ने एक अत्यंत आकर्षक एवं सांस्कृतिक रूप से समृद्ध भाषा वृक्ष पोस्टर तैयार किया जिसमें हिन्दी, बंगाली, तमिल, उड़िया, कन्नड़, कश्मीरी, मलयालम, असमिया, मराठी, पंजाबी, गुजराती, संस्कृत, उर्दू, मराठी सहित अनेक भारतीय भाषाओं को एक ही वृक्ष की शाखाओं पर दर्शाया गया। प्रत्येक पत्ती पर बच्चों ने संबंधित भाषा में अभिवादन शब्द लिखकर भारतीय भाषाई विरासत की एकता, विस्तार और विविधता को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया। इस गतिविधि ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, भाषाई जागरूकता, सांस्कृतिक गर्व और सहभागिता की भावना को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य और स्टाफ ने इस अवसर पर यह संकल्प दोहराया कि भारतीय भाषाओं को सम्मानित करना और उनकी विविधता को समझना शैक्षणिक प्रक्रिया का अनिवार्य अंग रहेगा तथा विद्यार्थियों को ऐसी गतिविधियों के माध्यम से भाषाई विरासत से जोड़ते रहना विद्यालय की प्राथमिकता होगी। प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने प्रेरक संदेश प्रदान करते हुए विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं को अपनाने, समझने तथा भाषा के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक सौहार्द को सशक्त बनाने का आग्रह किया और गतिविधि में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों—विशेषकर दीपांजली शर्मा एवं गीता मैडम के प्रति आभार व्यक्त किया।


No comments :

Leave a Reply