HEADLINES


More

रोजगार का कानूनी अधिकार कमजोर कर रही है बीजेपी सरकार : बलजीत कौशिक

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 17 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 17 दिसम्बर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलने के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय सैक्टर-9 पर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक की अध्यक्षता में शांति प्रिय तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।

प्रर्दशनकारियों को संबोधित कर

ते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि भाजपा की सरकार विकसित भारत जी-राम जी विधेयक लाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान कर रही है।

उन्होंने विधेयक का विरोध करते हुए कहा कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी का नाम हटा जाना उनका अपमान है। उन्होंने यह भी कहा कि विधेयक को वापस लिया जाए। बलजीत कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी हमारे दिलों में बसते हैं, राष्ट्रपिता का अपमान कांग्रेस पार्टी बिल्कुल नहीं सहेगी।
यूपीए की सरकार में प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस की सरकार ने गरीबों के लिए योजना बनाकर उनको ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार दिया था। आज भाजपा की सरकार उनके रोजगार छीन रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेशों को 90 प्रतिशत अनुदान देती थी, लेकिन इस विधेयक के पास होने से राज्यों को 60 प्रतिशत अनुदान रह जाएगा।
उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में अर्थव्यवस्था पहले से ही प्रभावित है, उसे पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ेगा और गरीब मजदूरों के अधिकारों का हनन होगा।
जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि अगर यह विधेयक वापस नहीं लिया गया तो कांग्रेस पार्टी सडक़ से लेकर संसद तक मजदूरों, गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगी।
इस अवसर पर जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष एवं प्रवक्ता मास्टर ऋषिपाल,
पूर्व प्रदेश प्रवक्ता योगेश ढींगड़ा, मनोज अग्रवाल, गौरव ढींगड़ा, अशोक रावल, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, रेनू चौहान, बाबूलाल रवि, राजेंद्र चपराना, डॉ सौरभ शर्मा, एस एल शर्मा, चुन्नू राजपूत, सुरेश बेनीवाल, मयंक चौधरी, सुनीता फागना, प्रियंका अग्रवाल, वेद प्रकाश यादव, जवाहर सिंह, नरेंद्र चौहान, प्रेम यादव, विकास फागना, ओमप्रकाश  पांचाल, जय भगवान, देवेंद्र दीक्षित, नरेश गोयल, युद्धवीर झा, रामनिवास राठी, पम्मी मान, आशा शर्मा, सीमा, गजना लाम्बा, जगवंती, नरेश गोयल, सागर कौशिक, धर्मवीर पासवाल, अनमोल सिंह, जुबेर खान, मनीष, पीयूष मिश्रा भी मौजूद रहे।

No comments :

Leave a Reply