चोरी की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा मामलों में चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक बंद मकान और एक हार्डवेयर की दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पहली घटना सेक्टर-58 थाना क्षेत्र की सिकरोना चौकी अंतर्गत समयपुर करनेरा गांव के पास स्थित बालाजी कॉलोनी की है। यहां निवासी अंजू कुमारी अपने पति और सास-ससुर के साथ करीब 10 दिन के लिए बिहार में एक शादी समारोह में गई हुई थीं। 15 तारीख को उनके फरीदाबाद लौटने का टिकट था, लेकिन उससे दो दिन पहले ही चोरों ने उनके बंद घर में सेंध लगा दी।
घर के तीनों कमरों और मुख्य गेट के ताले तोड़कर चोर अंदर घुसे और दो अलमारियां तोड़ दीं। चोर सोने की एक चैन, कानों की बालियां, नाक की लॉन्ग, शादी में मिले नए बर्तन, छह महीने पहले लगवाया गया इन्वर्टर, उसकी बैटरी व मशीन और गुल्लक में जमा नकदी चोरी कर ले गए।

No comments :