//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद जिले के सेक्टर-7D इलाके में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने बंद मकान को निशाना बनाते हुए घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ा और नकदी व सोने के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के वक्त मकान मालिक अपनी पत्नी के साथ लंदन गए हुए थे। मामले की शिकायत पर सेक्टर-8 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-7D निवासी प्रभुदयाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बेटी से मिलने के लिए लंदन गए थे, उनकी बेटी लंदन में रहती है। 18 दिसंबर को पड़ोसी ने उन्हें फोन कर जानकारी दी कि उनके घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है।

No comments :