HEADLINES


More

फरीदाबाद में एक्सप्रेस-वे के साथ कैली बाईपास रोड स्थित अवैध निर्माण तोड़े

Posted by : pramod goyal on : Monday, 15 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के साथ कैली बाईपास रोड स्थित बनाई गई अवैध कालोनी में मकान व दुकानों पर टाउन एंड कंट्री प्लानर विभाग (DTP) ने कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। डीटीपी के अनुसार करीब 18 एकड़ में यहां कालोनी बसाई जा रही थी। जिसमें अधिकतर इलाके में दुकान व मकान बने हुए थे।

DTP यजन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के साथ कैल गांव इलाके में अवैध रूपए से कालोनी काटी गई है। जिनमें मकान और दुकानें बनाई गई थी। सभी को पहले ही खाली करने के लिए नोटिस दे दिए गए थे। जिसके बाद आज की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। इससे पहले भी वो इसी इलाके में तोड़फोड़ की कार्रवाई कर चुके है।

इन कालोनियों को विकसित करने के लिए विभाग से किसी तरह की कोई परमिशन नही ली गई थी।

DTP ने कहा कि वो पुलिस को विभाग की तरफ से सभी कागजी कार्रवाई मुहैया करा दी गई है। अब पुलिस का काम डीलरों को इस तफ्तीश में शामिल करना है। उन्होंने कहा कि कैल गांव के इस इलाके में उनकी कार्रवाई आगे भी जारी रहने वाली है। क्योंकि एक दिन में सभी अवैध निमार्ण को नही हटाया जा सकता।

अभी जिनके भी मकान और दुकानें टूटने से बची हुई है, वो उनके अंदर से अपने सामान को निकाल ले, ताकि उनका सामान बच सके।


No comments :

Leave a Reply