HEADLINES


More

वाहन चोरी के मामले में चोर गिरफ्तार, एक मोटरसाईकिल बरामद

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 17 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा  AVTS 2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना खेड़ीपुल के एक वाहन चोरी के मामले में आरोपी अंकुश को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार हिमांशु वासी मवई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी मोटरसाईकिल को अपने घर के बाहर खडा किया था, जिसे कोई नामालूम चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने कार्रवाई करते हुए अंकुश वासी धीरज नगर, फरीदाबाद को चोरी की मोटरसाईकिल सहित खेडीपुल नहर के पास से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नशा करने का आदी है और नशापुर्ति के लिए मोटरसाईकिल को चोरी किया था। जिसको माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply