HEADLINES


More

निगम कर्मचारियों ने निगम मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 3 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के नेतृत्व में नगर निगम कर्मचारियों ने आज निगम मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन करते हुए निगम आयुक्त पर कर्मचारियों के साथ भेदभाव करने का आरोप लगाया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने निगम आयुक्त कार्यालय का घेराव करते हुए निगम आयुक्त को आज आंदोलन का नोटिस भी दिया। आज के इस प्रदर्शन की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला प्रधान दिलीप सिंह बोहत ने की। संघ ने आंदोलन का नोटिस देते हुए निगम आयुक्त को 7 दिन के अंदर मांग पत्र में दी गई मांगों निपटान करने का का समय दिया है, जब तक निगम मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा ।

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला सचिव अनिल चिंडालिया व सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान ने कहा कि निगम आयुक्त द्वारा एक दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को सरकार के कहने पर रेगुलर पत्र दिया है जबकि अन्य दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी माननीय हाईकोर्ट एवं माननीय सुप्रीम कोर्ट के थक्के खा रहे हैं। उक्त कर्मचारियों को पक्का होने का पत्र देने के नाम पर निगम आयुक्त सरकारी नीति अपना रहै है। कर्मी नेताओं ने कहा कि वर्षों से सफाई दरोगा एवं सह सफाई निरीक्षकों के पदों पर लुक आफ्टर चार्ज के आधार पर लगभग 100 सफाई कर्मचारी  कार्य कर रहे थे और सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाए हुए थे लेकिन निगम आयुक्त ने लुक आफ्टर चार्ज हटाने का आदेश देते हुए सभी सफाई कर्मचारियों को उनके मूल पद पर समझने के आदेश कर दिए जिस पर यूनियन ने सख्त ऐतराज

किया लेकिन निगम आयुक्त अपनी जिद पर अड़े रहे।
संघ नेताओं ने निगम आयुक्त पर एसीपी एवं पदोन्नति देने के मामले में भी भेदभाव का आरोप लगाया है उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिशियन हेल्पर एवं रोड मेट आदि कई श्रेणियां के कर्मचारियों को एसीपी का स्केल नहीं दिया जा रहा है और ना ही उनकी पदोन्नति की जा रही है जबकि उनके समक्ष के ले रहे अन्य कर्मचारियों को नियम शर्तों में दिल देकर एसीपी का लाभ भी दे दिया गया है और उनकी पदोन्नतियां भी की जा रही है। यूनियन में सभी राजनेताओं अधिकारी के घरों पर चूल्हा चौका का काम कर रहे कर्मचारियों को जनता की सेवा में लगाने की भी मांग की है।
प्रदर्शनकारी निगम कर्मचारियों ने आज निगम आयुक्त को शहर सफाई निरीक्षक ओमप्रकाश शर्मा का निलंबन आदेश वापस लेने एवं निम्नलिखित मांगों का मांग पत्र एवं आंदोलन का नोटिस भी दिया है। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान, पूर्व जिला सचिव युद्ध वीर सिंह खत्री, एएचपीसी वर्कर यूनियन के फरीदाबाद यूनिट सचिव कृष्ण काली रमन भी उपस्थित रहे।
आज के प्रदर्शन में अन्य के अलावा संघ के वरिष्ठ नेता सुदेश कुमार, श्रीनंद ढकोलिया, रघुवीर चौटाला, महेंद्र कोडिय़ा, शिवकुमार, देवी चरण शर्मा, देवकीनंदन, राम रतन कर्दम, मनोज शर्मा, रंजीत शुक्ला, प्रदीप सांवरिया, मनोज, बब्बू, महिला नेता सुरेश देवी, ललिता, शकुंतला सहित दर्जनों नेता की उपस्थित रहे।

No comments :

Leave a Reply