//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के एक होटल में महिला शूटर के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता भिवानी की रहने वाली है, जो अपनी सहेली के साथ फरीदाबाद में शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आई थी।
प्रतियोगिता में शामिल होने के बाद दोनों घर जाने के लिए चलने लगी
। इसी दौरान उसकी सहेली ने अपने एक जानकार से संपर्क किया, ताकि वह उन्हें मेट्रो स्टेशन तक छोड़ सके। आरोप है कि सहेली के जानकार ने रात ज्यादा होने का बहाना बनाते हुए फरीदाबाद में ही रुकने की बात की और दोनों महिला खिलाड़ियों को एक होटल में ले गया।
इसी दौरान सहेली के जानकार का साथी भी वहां पहुंच गया, जिसने पूरे प्लान के तहत महिला खिलाड़ी के साथ रेप किया। रेप के वक्त पीड़िता की सहेली अपनी जानकार के साथ होटल से बाहर घूमने की बात कहकर निकल गई थी।
दोनों के लौटने पर पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर अपनी सहेली और दोनों युवकों को कमरे में बंद किया और स्वयं बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
फिलहाल, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पीड़िता की सहेली और उसके दोनों जानकार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई है। होटल स्टाफ से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

No comments :