//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद ( ) 17 दिसंबर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के आवाहन पर पेंशन संबंधित वित्त विधेयक 2025 को तुरंत वापस लेने की मांग को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद द्वारा पेंशनर्स की मांगों को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय फरीदाबाद के समक्ष सुबह 10:00 बजे से 1:00 तक जिला प्रधान नवल सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया गया एवं नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। धरने का संचालन जिला सचिव लज्जाराम द्वारा किया गया।
रिटायर्ड कर्मचारी संघ फरीदाबाद द्वारा 11 सूत्रीय मांग पत्र प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्त महोदय की अनुपस्थिति में तहसीलदार सुमेर सिंह जी को दिया गया। हरियाणा स्टे
ट पेंशनर्स समाज फरीदाबाद के जिला प्रधान एस. एस. बांग द्वारा भी पेंशनर्स की मांगों का ज्ञापन तहसीलदार साहब को दिया गया। रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान यू. एम. खान एवं श्रीमती आशा शर्मा ने धरने को संबोधित करते हुए बताया कि आठवें वेतन आयोग की नोटिफिकेशन में टर्म आफ रेफरेंस में जो क्लोज डाली गई है। उससे केंद्र सरकार की मंशा ठीक नहीं लगती। पेंशनर्स चाहते हैं कि जैसे अब तक सभी वेतन आयोग लागू होते आए हैं। उन्हीं शर्तों पर आठवें वेतन आयोग को लागू किया जाना चाहिए। जिला के प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत व जिला कैशियर खजान सिंह ने धरने को संबोधित करते हुए बताया कि पेंशनर्स की अन्य मांगे जो लम्बित है। उनमें से कम्युट की गई राशि को 11 महीने में पूरा करना, कोरोना काल के दौरान रोका गया महंगाई भत्ते का 18 महीने का एरिया, कैशलेस चिकित्सा, मेडिकल भत्ता ₹3000 प्रति माह, रेलवे हवाई यात्रा में पहले की तरह छूट दी जाए, पेंशन में 65 वर्ष के बाद 10% बढ़ोतरी और 75% के बाद बाद 20% बढ़ोतरी की जाए।

धरने को ब्लॉक प्रधान शाबीर खान एवं टेकचंद सौरोत तथा जिला उप प्रधान जयपाल चौहान ने भी संबोधित किया। रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों का धरने पर स्वास्थ्य विभाग की यूनियन के प्रधान जितेंद्र मोर एवं सचिव श्यामवीर ने समर्थन किया हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज फरीदाबाद के प्रधान एस. एस. बांगा ने धरने को संबोधित करते हुए मांगों का समर्थन किया जिला प्रधान एवं धरने की अध्यक्षता कर रहे नवल सिंह जी ने कहां की अगर सरकार ने मांगे नहीं मानी तो 22 और 23 फरवरी 2026 को कुरुक्षेत्र में होने वाले अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के सम्मेलन में अगले आंदोलन की घोषणा की जाएगी आज के धरने में मुख्य रूप से देवेंद्र त्यागी, अशोक पाहुजा, टी.डी. मनोचा,आर.एस. वर्मा, लालचंद चौहान, जगन सिंह, एस. एस. मल्होत्रा, रमेश तेवतिया, रामकुमार, जगदीश, भरत सिंह शर्मा, शिवराज भड़ाना आदि ने सैकड़ों कर्मचारियों ने भाग लिया।

No comments :