HEADLINES


More

बीजेपी ने चुनाव आयोग की साठगांठ से की वोट चोरी - उदयभान

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 14 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर के खिलाफ हो रही 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली में शामिल होने के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ रवाना हुए। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा ही नही, दूसरे राज्यों में बीजेपी ने वोट चोरी करके सरकार बनाई है।

उदयभान ने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग की साठगांठ से मतदाता सूची में गड़बड़ी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें भाजपा के खिलाफ एकजुट होना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ‘वोट चोरी’ के खिलाफ करीब 55 लाख हस्ताक्षर जुटाए गए हैं। उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने सबूतों के साथ इस मुद्दे को उठाया है। रैली के बाद राष्ट्रपति से मुलाकात कर हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सौंपने का अनुरोध किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर हरियाणा में वोट चोरी कर सरकार बनाई। बिहार में एसआईआर का सहारा लेकर लोगों को वोट देने से वंचित रखा गया। हरियाणा में मात्र 22 हजार वोटों के अंतर से सरकार बनाई गई। राज्य में चुनाव में अगर धांधली नहीं हुई, तो जो कांग्रेस बैलेट वोट में 77 सीटों पर आगे थी, वो मशीन खुलते ही पीछे कैसे हो गई।

भाजपा ने चुनाव और चुनाव की प्रक्रिया को प्रभावित करके हरियाणा, महाराष्ट्र में विधान सभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जीता है।


No comments :

Leave a Reply