सभी एयरलाइनों को एक आधिकारिक निर्देश जारी किया गया है, जिसमें अब निर्धारित किराया सीमा का सख्ती से पालन अनिवार्य किया गया है. ये सीमाएं तब तक लागू रहेंगी जब तक स्थिति पूरी तरह से स्थिर नहीं हो जाती. इस निर्देश का उद्देश्य बाजार में मूल्य निर्धारण अनुशासन बनाए रखना, संकटग्रस्त यात्रियों का शोषण रोकना और यह सुनिश्चित करना है कि जिन नागरिकों को तत्काल यात्रा करने की आवश्यकता है, जिनमें वरिष्ठ नागरिक, छात्र और मरीज शामिल हैं, उन्हें इस अवधि के दौरान आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े.
मंत्रालय के अनुसार ये लिमिट्स इकोनॉमी क्लास पर लागू होंगी. बिजनेस क्लास और UDAN फ्लाइट्स पर नहीं लागू होगी. ये किराए सभी तरह की बुकिंग पर लागू रहेंगे. चाहे एयरलाइन की वेबसाइट से टिकट लिया हो या किसी ऑनलाइन ट्रैवल एजेंट से. एयरलाइंस को सभी कैटेगरी में टिकट उपलब्ध रखना होगा और जरूरत पड़े तो अतिरिक्त क्षमता भी बढ़ानी होगी.

No comments :