//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस द्वारा संपत्ति विरुद्ध अपराधों में इस वर्ष बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने *संपत्ति विरुद्ध अपराध-* वाहन चोरी, साधारण चोरी, सेंधमारी, लूट व स्नैचिंग के मामलों में इस वर्ष 1250 से अधिक अपराधियों को गिरफ्तार कर 432 वाहन व 8 करोड़ से अधिक की संपत्ति बरामद की है। फरीदाबाद पुलिस की तत्परता के चलते संपत्ति अपराधों में गत वर्ष की अपेक्षा वर्ष 2025 में 5 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वर्ष 2025 में वाहन चोरी के 1501 मामले दर्ज हुये हैं, जिनमें वर्ष 2024 की अपेक्षा 49 की कमी दर्ज की गई है, इस शीर्षक में फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 573 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर, 418 चोरी के वाहन बरामद किये हैं। इसी प्रकार साधारण चोरी के मामलों में गत वर्ष की अपेक्षा 11 मामलों की कमी दर्ज की गई है, इस वर्ष 528 मामले दर्ज कर 258 चोरों से 1.80 करोड़ के करीब संपत्ति बरामद की गई है। वहीं वर्ष 2025 में स्नेचिंग के 120 मामले दर्ज हुये हैं, जो गत वर्ष की अपेक्षा 8 कम है। फरीदाबाद पुलिस ने 109 अपराधियों को गिरफ्तार कर 27 लाख से अधिक नगदी बरामद की है।

No comments :