फरीदाबाद, 21 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी फरीदाबाद जिला कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कार्यालय “अटल कमल” में जिला अध्यक्ष पंकज पूजन रामपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया, जिला प्रभारी नरेंद्र वत्स, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, पूर्व विधायक नरेन्द्र गुप्ता सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सचिव अजय गौड़, नगर निगम महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, पूर्व विधायक जगदीश नायर, महिला मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी टीना बेंटिक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, जिला महामंत्री शोभित अरोड़ा, चौधरी प्रवीण गर्ग, पूर्व जिला महामंत्री आर एन सिंह, वजीर सिंह डागर, पार्षद गण आदि मुख्य तौर पर उपस्थित रहे। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ और राष्ट्रगान के साथ बैठक का समापन हुआ । बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने, आत्मनिर्भर भारत, एसआईआर, अटल स्मृति वर्ष तथा आगामी कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

No comments :