HEADLINES


More

अल-फलाह यूनिवर्सिटी में खड़ी ब्रेजा कार में छिपाई कार से मिली असाल्ट राइफल

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 2 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली ब्लास्ट के आतंकी मॉड्यूल में शामिल लेडी डॉक्टर शाहीन सईद को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। ब्लास्ट के बाद शाहीन को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी में खड़ी उसकी ब्रेजा कार से जांच के दौरान एक "क्रिनकोव" असाल्ट राइफल और एक विदेशी पिस्टल बरामद हुई थी।

13 नवंबर को बरामद इस कार की जानकारी अब सामने आई है। यही वह कार है, जिसे 25 सितंबर 2025 को खरीदा गया था। एजेंसी से कार की डिलीवरी के समय डॉ. शाहीन के साथ डॉ. मुजम्मिल शकील भी था। सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीर डाली गई थी।

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. शाहीन की कारों को अक्सर डॉ. मुजम्मिल इस्तेमाल करता था। जिन गाड़ियों में विस्फोटक सामग्री की ढुलाई की गई थी, वे भी डॉ. शाहीन और डॉ. उमर नबी के नाम ही थी। इसी बीच यूनिवर्सिटी में जब शाहीन के कमरे की तलाशी ली तो वहां बनाए गए सीक्रेट लॉकर से 18.50 लाख कैश, सोने के 2 बिस्कुट, खाड़ी देशों की करेंसी बरामद हुई थी।

डॉ. शाहीन अभी नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की गिरफ्त में है। एजेंसी अभी तक यूनिवर्सिटी के 30 डॉक्टरों के बयान भी दर्ज कर चुकी है। इन डॉक्टरों में अधिकतर जम्मू-कश्मीर से संबंध रखते हैं। जांच एजेंसी इन डॉक्टरों का बैकग्राउंड खंगाल रही है।


No comments :

Leave a Reply