HEADLINES


More

कोहरे के कारण हुए हादसों में लेडी ASI सहित 5 लोगों की मौत

Posted by : pramod goyal on : Monday, 15 December 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 सोमवार को भी राज्य के अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा। कई जिलों में सुबह विजिबिलिटी 5 से लेकर 10 मीटर तक ही रही। इसी वजह से फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, हिसार और सिरसा में हादसे हुए, जिनमें सीआईएसएफ इंस्पेक्टर, लेडी एएसआई सहित 5 लोगों की मोत हो गई।

पहला हादसा फरीदाबाद में हुआ, जिसमें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सीकरी के पास तेज स्पीड़ फोर्ड एंडेवर कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। हादसे में कार ड्राइवर सहित 2 की मौत हो गई। फरीदाबाद में ही दूसरे हादसे में तेज रफ्तार क्रेटा गाड़ी आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। दूसरा हादसे में नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव रनियाला के समीप 8 वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें सीआईएसएफ इंस्पेक्टर सहित दो लोगों की मौत हो गई। नूंह में ही चंडीगढ़ जा रही बस सुबह करीब 6 बजे गांव घासेड़ा के पास हादसे का शिकार हो गई, जिसमें कई लोगों को चोटें आई।

तीसरे हादसा सोनीपत में गोहाना के पास जम्मू-कटरा नेशनल हाईवे पर हुआ। इसमें जींद में तैनात सोनीपत की लेडी एएसआई की मौत हो गई। इसके अलावा हिसार में भी एनएच 9 पर कार डंपर में घुस गई। सिरसा जिले के गांव पंजुआना के पास कोहरे के कारण हरियाणा रोडवेज, फतेहाबाद पुलिस की गाड़ी, ट्रेक्टर ट्राली सहित 5-6 वाहन टकराए।

उधर, घने कोहरे के कारण होने वाले हादसों को देखते हुए सरकार अलर्ट हो गई है। गाइडलाइन जारी करते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे इसका आवश्यक रूप से पालन करें। गाइडलाइन में लिखा है कि मौसम की जानकारी को लेकर लोगों को लगातार अपडेट लेते रहना चाहिए। इसके लिए वह रेडियो, टीवी और न्यूज पेपर से जानकारी ले सकते हैं।

वहीं, गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने सड़क पर पार्किंग पर रोक लगा दी है। घने कोहरे में विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम हो गई है, जिसके कारण रोड या सड़क किनारे खड़ा वाहन दिखाई नहीं देता, जिससे हादसा होने का खतरा बढ़ गया है। ट्रैफिक पुलिस ने दिल्ली बॉर्डर पर खड़े होने वाले ट्रकों को भी हटवाना शुरू कर दिया है।


No comments :

Leave a Reply