HEADLINES


More

*ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन-* 7 दिन, 327 ठिकानों पर छापेमारी, 42 मामले दर्ज, 47 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 8 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: पुलिस महानिदेशक श्री ओ.पी. सिंह के दिशा निर्देश पर हरियाणा पुलिस द्वारा 1 दिसंबर से *ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन* चलाया जा रहा है। फरीदाबाद पुलिस ने 7 दिन में 327 ठिकानों पर छापेमारी कर 47 आरोपितों को गिरफ्तार किया है, इस दौरान एक मोस्ट वांटेड को भी गिरफ्तार किया गया है, जिस पर ₹5000 के इनाम घोषित था।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि *ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन* सफलता की ओर बढ़ रहा है। फरीदाबाद पुलिस ने पिछले 7 दिन में ऑपरेशन के दौरान 42 मामले दर्ज कर 12 देसी कट्टा, 3 पिस्टल, 3 कारतूस, 3 किलो 795 ग्राम गांजा, 3.79 ग्राम स्मैक, 230 बोतल देसी, 9 बोतल अंग्रेजी शराब, जुआ के 5620 रुपए बरामद किए हैं। 

ऑपरेशन के दौरान 6 दिसंबर को मोस्ट वांटेड दीपक उर्फ मिट्टी वासी गांव फज्जूपूर फरीदाबाद को अपराध शाखा सेक्टर 30 की टीम ने गिरफ्तार किया है, जिस पर ₹5000 का इनाम घोषित था। आरोपी से एक पिस्टल भी बरामद हुई थी। दीपक का 2020 से अपराधिक रिकॉर्ड है। जिस पर शस्त्र अधिनियम, मारपीट, हत्या का प्रयास, लूटपाट, एक्सटॉर्शन सहित कुल 9 मामले दर्ज हैं। वह थाना खेड़ी पुल के एक लूट के मामले में पिछले 6 माह से फरार चल रहा था।

*इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस, मानवीय व सामाजिक कार्य कर रही है। फरीदाबाद पुलिस ने सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों को सहायतार्थ कंबल दिये व खाना खिलाया।*


No comments :

Leave a Reply