HEADLINES


More

हरियाणा को 6 नए IAS अधिकारी मिल गए

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 9 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा को 6 नए IAS अधिकारी मिल गए हैं। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024-25 का परिणाम इसी साल अप्रैल में जारी किया था, जिसके आधार पर इन अधिकारियों को हरियाणा कैडर अलॉट किया गया है।

खास बात यह है कि इनमें से दो उम्मीदवार हरियाणा के रहने वाले हैं, जबकि बाकी चार उम्मीदवार दूसरे राज्यों से हैं, जिन्हें नियमों के तहत हरियाणा कैडर मिला है। इसकी आधिकारिक जानकारी केंद्र सरकार ने हरियाणा समेत सभी संबंधित राज्यों को भेज दी है।

इसी महीने 7 दिसंबर को केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने हरियाणा सहित सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र जारी किया।

इसमें UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के फाइनल परिणामों के आधार पर IAS में चयनित 179 उम्मीदवारों के संबंधित राज्य कैडर आबंटन की जानकारी दी गई।

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एडवोकेट हेमंत कुमार ने बताया कि इससे पहले भी DOPT ने सभी राज्यों को कैडर संबंधी जानकारी देने के लिए पत्र भेजा था। अब यह जानकारी हरियाणा समेत सभी राज्यों को आधिकारिक तौर पर भेज दी गई है।


मई में केंद्र के DOPT विभाग ने हरियाणा समेत सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र भेजा था, जिसमें नव चयनित IAS अधिकारियों के लिए प्रत्येक राज्य में कितनी रिक्तियां हैं, उनकी श्रेणी (इनसाइडर-आउटसाइडर) और जाति विवरण मांगा गया था।

हरियाणा कैडर के लिए कुल 6 रिक्तियां थीं। इनमें से 4 आउटसाइडर यानी बाहरी राज्यों के उम्मीदवारों के लिए थीं। जिनमें 3 EWS (अनारक्षित) और 1 SC (अनुसूचित जाति) केटेगरी का था।

शेष 2 इनसाइडर, यानी हरियाणा के मूल निवासियों के लिए थे। इनमें से 1 OBC और 1 ST (अनुसूचित जनजाति) का पद था। चूंकि हरियाणा में ST के लिए आरक्षण नहीं है, इसलिए इस बार इनसाइडर ST की रिक्ति को इनसाइडर OBC के लिए बदल दिया गया।

No comments :

Leave a Reply