//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद में पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। उसका शव मंगलवार को एक फार्महाउस के पीछे झाड़ियों में बरामद हुआ। परिवार के मुताबिक, बच्ची खेलते वक्त अचानक लापता हो गई।
जब देर तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने तलाश शुरू की। स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दी गई। करीब नौ घंटे तक पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने तो बच्ची को उसके पड़ोस में रहने वाला किराएदार ले जाता दिखा। मगर, उसका फोन बंद था।
इस पर लोकल पुलिस ने तुरंत आसपास के तीन थानों को सीसीटीवी फुटेज शेयर करते बच्ची और युवक की तलाश शुरू की। करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद युवक पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। फिलहाल, पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। साथ ही बच्ची के शव को भी पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

No comments :