//# Adsense Code Here #//
हरियाणा में मौसम बदलने लगा है। प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ अब कोहरे का डबल अटैक शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 4 दिनों के लिए प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। तीन जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।
वैज्ञानिकों ने कहा है कि हरियाणा ज
बरदस्त कोहरे की चपेट में है। बेवजह घरों से बाहर ना निकले, जो बाहर है वो जल्दी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। घर रहो सुरक्षित रहो। ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है, जिसमें घने कोहरे को देखते हुए ड्राइवरों को धीमी गति से वाहन चलाने की सलाह दी गई है।
उधर, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 18 और 19 दिसंबर को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, करनाल, कैथल, सोनीपत, पानीपत और कुरुक्षेत्र जिलों में 'बहुत घना कोहरा' (Orange Alert) रहेगा। इसके अलावा अन्य 13 जिलोंं में भी घना कोहरा छाएगा। इसे लेकर भी यलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 21 दिसंबर के बाद ही कोहरे छटेगा। बुधवार को महेंद्रगढ़ का नारनौल 5.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा।

No comments :