HEADLINES


More

*नवंबर माह में यातायात पुलिस फरीदाबाद की बड़ी कार्रवाई: 40761 चालान, 29,59,100 रुपए जुर्माना*

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 4 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: यातायात पुलिस फरीदाबाद ने नवंबर,2025 में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 40761 चालान कर 29,59,100 रुपए जुर्माना लगाया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करते हुए बिना हेलमेट के 15415 चालान, लेन चेंज के 4273, रॉन्ग साइड ड्राइविंग के 3949, रॉन्ग पार्किंग के 3715, तेज रफ्तार के 3361, शराब पीकर वाहन चलाने के 554, ट्रिपल राइडिंग के 1289 तथा ब्लैक फिल्म के 900 चालान किये हैं। फरीदाबाद पुलिस आम जनता को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने और उनकी सुरक्षित यात्रा के लिए निरंतर प्रयासरत है।

वाहन चलाते समय निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें-

- *हेलमेट:* दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना अनिवार्य है।

- *सीट बेल्ट :* चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।

- *ओवरस्पीड न करें:* ओवरस्पीड करना यातायात नियमों का उल्लंघन है और दुर्घटना का कारण बन सकता है।

- *नशे में वाहन न चलाएं:* नशे में वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। नशे में वाहन चलाने से आप स्वयं अपने व दूसरे के जीवन को खतरे में डालते हैं।

- *ट्रिपल राइडिंग:* दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करना यातायात नियमों की उल्लंघना के साथ-साथ दुर्घटना का कारण बन सकता है।

यातायात पुलिस फरीदाबाद आम जनता से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनायें। यातायात नियमों का पालन करके आप स्वयं सुरक्षित रह सकते हैं और दूसरों को भी सुरक्षित रखने में सहयोग कर सकते हैं।


No comments :

Leave a Reply