HEADLINES


More

हरियाणा में रोडवेज की देर रात और अलसुबह की बसें रद्द; 20 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 20 December 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों के लिए बेहद घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कोहरे के कारण हरियाणा के 20 जिले प्रभावित रह सकते हैं।

कोहरे के कारण रेल और सड़क यातायात पर असर पड़ रहा है। लंबी दूरियों की एक्सप्रेस ट्रेन कई-कई घंटे की देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को मालवा एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से पानीपत पहुंची। वहीं, गोरखधाम एक्सप्रेस करीब साढ़े 3 घंटे देरी से हिसार पहुंची।

रोडवेज ने भी रात 11 बजे और सुबह 4 बजे चलने वाली बसें अधिकतर डिपो से रद्द कर दी हैं। इसके कारण दैनिक कार्य के लिए बाहर जाने वाले लोगों को घंटों तक बस का इंतजार करना पड़ा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे राज्य में 23 दिसंबर तक मौसम शुष्क (DRY) रहने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

मौसम विभाग ने हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, नूंह और पलवल में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में ऑरेंज अलर्ट है। सिरसा और फतेहाबाद में मौसम साफ रहने की उम्मीद है।


No comments :

Leave a Reply