//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- अपराध पर अंकुश लगाने के लिए मामलों में संलिप्त आरोपियों पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। क्राईम ब्रांच AVTS सिकरौना की टीम ने स्क्रैप से भरा ट्रक लेकर फरार हो जाने के मामले में ड्राइवर सहित 2 को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली वासी एक व्यक्ति ने थाना सेक्टर 8 में दी अपनी शिकायत में बताया कि ड्राईवर रफाकत उसकी कंपनी का मिक्स स्क्रेप(18 टन) से भरा एक ट्रक 13 नवंबर को पुणे से लेकर चला था जो 17 नवंबर को संत सूरदास मेट्रो स्टेशन पहुंचा था। जिसके बाद ट्रक व ड्राईवर का कोई पता नही चला। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर 8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि क्राईम ब्रांच AVTS-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुये रफाकत(37) व जाहिद(26) वासी जिला अमरोहा उत्तर प्रदेश को सोहना से गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रफाकत करीब 1 साल से शिकायतकर्ता की कंपनी में ट्रक ड्राईवरी का काम करता है। 13 नवंबर को वह पुणे से मिक्स स्क्रेप(18 टन) से भरा ट्रक लेकर चला था तथा जब वह संत सूरदास मेट्रो स्टेशन के नजदीक पहुंचा तो उसने ट्रक पर लगा GPS बंद कर दिया व अपने साथी जाहिद के साथ ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया। जिन्होंने ट्रक में मौजूद करीब 18 टन मिक्स स्क्रेप 20 लाख रुपये में बेच दिया। खरीदार ने 10 लाख रुपये नगद दिये, जिनको दोनों ने आपस में आधा-आधा बांट लिया। आरोपितों से ट्रक व 9 लाख रुपये बरामद कर लिये गये हैं।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपितों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

No comments :