फरीदाबाद जिले में फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने तीन मोबाइल टावर कंपनियों वोडाफोन, एयरटेल और जियो को नोटिस जारी कर 12 नेटवर्क टावरों को हटाने का आदेश दिया है। ये सभी टावर अरावली वन क्षेत्र में में लगे हुए है। डिपार्टमेंट ने वन क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यह नोटिस जारी किया है।
अरावली वन क्षेत्र में दोबारा से अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट ने 12 नेटवर्क टावरों को हटाने के लिए सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एयरटेल, जियो और वोडाफोन को नोटिस दिया है। टावरों को हटाने के लिए 10 दिन का समय कंपनियों को दिया गया है। विभाग से स्पष्ट किया है कि अगर समय रहते यदि कंपनियां मोबाइल टावर नहीं हटाती, तो फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की तरफ से इन टावरों को गिरा दिया जाएगा।
जिन टावरों को लेकर इन कपंनियों को नोटिस जारी किया गया है, वो सभी अरावली वन क्षेत्र में अवैध रूपए से लगाए है। सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार यह कार्रवाई की जा रही है, जिसमें अवैध निर्माणों को हटाने का लक्ष्य है। इससे पहले बीते वीरवार को वन विभाग ने पाली क्षेत्र से एक मोबाइल टावर हटाया था।

No comments :