HEADLINES


More

अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉक्टर्स के साथ कम हुए मरीज, ग्रामीण-स्टूडेंट्स डरे

Posted by : pramod goyal on : Friday, 21 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद जिले की अल फलाह यूनिवर्सिटी में माहौल पूरी तरह से बदल चुका है। ब्लास्ट से पहले क्लास रैगुलर चल रही थी, लेकिन अब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स क्लास कम ले रहे हैं और मेडिकल स्टाफ और स्टूडेंट्स अपने घर की ओर रवाना हो रहे हैं। गांव धौज में यूनिवर्सिटी बनी होने के कारण लोगों में भी भय का माहौल बना हुआ है, लगातार पुलिस टीमें अपनी जांच


में जुटी हुई हैं।

वहीं पुलिस की ओर से डबल लेयर वेरिफिकेशन शुरू कर दी गई है, स्टूडेंट्स और स्टाफ सभी की वेरिफिकेशन की जा रही है।

10 नवंबर को दिल्ली ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी जांच एजेंसी के रडार पर है। स्टूडेंट्स के अनुसार कश्मीरी डॉ. क्लास लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। रोजाना स्टाफ और बच्चे घर की तरफ रवाना हो रहे हैं। रोजाना जांच एजेंसियों के आने-जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सबसे ज्यादा नुकसान MBBS फाइनल ईयर के छात्रों को हो रहा है। छात्रों का मानना है कि इसका सबसे ज्यादा असर उनकी रैंक पर पड़ने वाला है।

No comments :

Leave a Reply