//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ सिटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर पुलिस ने रेलवे रोड स्थित ओयो होटल, रेस्ट हाउस और आसपास बने सभी होटलों में सर्च अभियान चलाया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। सिटी थाना प्रभारी शमशेर सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और प्रत्येक होटल में जाकर स्वयं जांच की।
पुलिस टीम ने सबसे पहले यह जांच की कि कहीं कोई संदिग्ध व्यक्ति तो होटल में ठहरा नहीं है। साथ ही यह भी देखा गया कि होटल संचालक आने-जाने वाले लोगों की पहचान पत्र की जांच करते हैं या नहीं, रजिस्टर में सही तरीके से एंट्री की जाती है या नहीं, और मेहमानों के सामान की जांच की प्रक्रिया अपनाई जाती है या नहीं। पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी फर्जी पहचान या गलत एंट्री का मामला तो नहीं है।

No comments :