//# Adsense Code Here #//
उपायुक्त एवम अध्यक्ष ज़िला रैडक्रॉस सोसाइटी फरीदाबाद विक्रम सिंह के निर्देशानुसार एवं सचिव बिजेंद्र सौरोत के मार्गदर्शन में राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी 3 फरीदाबाद के प्रांगण में चल रहे जूनियर रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर के चौथे दिन दिनांक 14/11/2025 का आरंभ रेडक्रॉस प्रार्थना के साथ हुआ।
एम सी धीमान, प्राथमिकचिकित्सा प्रवक्ता, रेडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद ने छात्रों को रेडक्रॉस चिन्ह के उपयोग और दुरूपयोग के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रेडक्रॉस प्रतीक का उपयोग केवल सशस्त्र संघर्षों के दौरान सैन्य चिकित्सा कर्मियों, घायल और बीमार लोगों और उनके वाहनों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए किया जाता है। इसका दुरुपयोग तब होता है जब अनधिकृत व्यक्ति, जैसे कि निजी क्लीनिक या एम्बुलेंस, इसका उपयोग करते हैं, क्योंकि यह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के तहत संरक्षित है और इससे उन्हें जेल या जुर्माना हो सकता है।
कुमारी रिया, नर्सिंग स्टाफ द्वारा छात्रों को स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इसे हम बचपन से सीखते आए हैं और उम्र के साथ ये हमारी आदत बन जाती है। हम बचपन से अन्य व्यवहार जैसे बोलना, चलना सीखते हैं ठीक इसी प्रकार हमें सफाई की भी शिक्षा दी जाती है, इसका उदाहरण आप उस छोटे बच्चे से ले सकते हैं, जिसे जब भी शौच जाना हो तो बिस्तर पर करने के बजाए रोने लगता है। हम चाहे जिस उम्र मे हों स्वच्छता सदैव हमारे साथ चलती है। हमें जीवन भर स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।

No comments :