HEADLINES


More

टैलेंट सर्च - टैलेंट सर्च में सराय ख्वाजा फरीदाबाद में ड्रामा और नृत्य में प्रथम

Posted by : pramod goyal on : Friday, 21 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित टैलेंट सर्च में सराय ख्वाजा फरीदाबाद के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को ड्रामा और ग्रुप डांस में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुए। सराय ख्वाजा फरीदाबाद विद्यालय की जूनियर रेडक्रॉस और सैंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड अधिकारी प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि विद्यालय की वरिष्ठ वर्ग की ड्रामा टीम और सामूहिक नृत्य


की टीम को जिला फरीदाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों की सामूहिक नृत्य की प्रतियोगिता में सराहनीय उपलब्धि विद्यालय के अध्यापकों विशेष कर ज्योति का अत्यंत महत्वपूर्ण सहयोग से संभव हो पाई है। छात्रा नेहा, चांदनी, वंदना, रखी, भूमि, करिश्मा, नीतू और विनीता को सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य मनचंदा ने बताया कि सामूहिक नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शिक्षा विभाग द्वारा कैश पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। प्राचार्य मनचंदा, प्राध्यापिका ज्योति, सुशीला, सरिता, दीपांजलि, ममता, सोनिया, गीता, रविंद्र सहित सभी अध्यापकों ने विद्यार्थियों को प्रथम आने पर बधाई दीं और निरंतर अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट किया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को स्टेट लेवल की टैलेंट सर्च की प्रतियोगिता के लिए तैयार रहने और स्वयं से और भी श्रेष्ठ करने के लिए प्रेरित किया।


No comments :

Leave a Reply