सिरसा में कांग्रेस का आज जिला स्तरीय प्रदर्शन वोर चोर गद्दी छोड़ को लेकर होने जा रहा हैं। इससे पूर्व वीरवार रात को कुछ लोगों ने भाजपा नेताओं के पोस्टरों पर काले रंग के पेंट से वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लिख दिए। इस मामले में कांग्रेस और भाजपा नेता
ओं के बीच जुबानी वार शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं ने पोस्टरों पर काले पेंट से नारा लिखने पर नाराजगी जताई। भाजपा नेता अमन चोपडा ने कहा कि इस तरह की पोस्टरों के साथ हरकत करना निंदनीय है। इसको लेकर वह पुलिस में मामला दर्ज करवाएंगे।
बता दें कि ऐसा पहले ही बार देखने को मिला है। जब इस तरह से किसी प्रदर्शन से पहले स्थानीय व बड़े नेताओं के पोस्टरों पर नारे लिखे गए हो। जनता भवन रोड, बस स्टैंड सहित कई एरिया में इस तरह के नारे पोस्टरों पर देखने को मिले। वहीं, पुलिस ने तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए शिकायत मिलने के साथ ही जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोतने के मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी दीपक सहारण ने बताया कि घटनाक्रम की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की गई और सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई।

No comments :