HEADLINES


More

रेलवे स्टेशन पहुंचे मंत्री राजेश नागर:यात्रियों से की मुलाकात, स्वदेशी वस्तु अपनाने कीअपील

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 29 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 प्रधानमंत्री मोदी के स्वदेशी अपनाओ और आत्मनिर्भर भारत अभियान को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ यात्रियों से मुलाकात की और उन्हें देश में बने सामान खरीदने की अपील की।

मंत्री राजेश नागर और पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर स्वदेशी अपनाओ के स्टिकर भी लगाए, ताकि लोग जागरूक हों और भारतीय वस्तुओं को अधिक अपनाएं। मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री चाहते हैं कि देश 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित बने। इसके लिए जरूरी है कि हर नागरिक स्वदेशी सामान का इस्तेमाल करे और विदेशी चीजों पर निर्भरता कम करे।

उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में यह अभियान चलाया जा रहा है। हर जिले और विधानसभा में भाजपा के कार्यकर्ता लोगों को समझा रहे हैं कि स्वदेशी अपनाकर देश को मजबूत बनाया जा सकता है। मंत्री ने यह भी कहा कि जल्द ही राज्य में स्वदेशी दुकानों की शुरुआत की जाएगी, जहां सिर्फ भारतीय उत्पाद ही मिलेंगे।


No comments :

Leave a Reply