HEADLINES


More

फरीदाबाद पुलिस के 4 पुलिसकर्मी हुए सेवानिवृत

Posted by : pramod goyal on : Friday, 28 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद पुलिस परिवार के 4 सदस्यों का विदाई समारोह आज कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21C में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी:

1. *इंस्पेक्टर दलबीर सिंह*
2. *मुइनुद्दीन*
3. *ESI रणबीर सिंह*
4. *EHC रोहताश सिंह*

पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक जोरवाल ने सेवानिवृत कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा, "सेवानिवृत्ति जीवन के नए अध्याय की शुरुआत होती है। पुलिस विभाग को दिए गए आप सभी के बहुमूल्य योगदान और सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा। आपकी निष्ठा, परिश्रम और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस विभाग के लिए प्रेरणा का स्रोत रही है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। पुलिस विभाग से विदाई एक औपचारिकता है, आप हमेशा पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे।"


No comments :

Leave a Reply