HEADLINES


More

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 4,01,901/-रू की ठगी, खाताधारक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 13 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम अभिषेक जोरवाल के मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा लगातार कार्रवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने ठगी के एक मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सुनपेड, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे टेलिग्राम के माध्यम से एक ग्रुप से जोडा गया, जहां उसे कुछ टास्क पूरा करके पैसे कमाने बारे कहा गया। जिसके लिए उसके पास एक लिंक भेज कर उसका खाता खुलवाया गया और कुछ प्रीपेड टास्क करने के लिए दिये गये, जिन टास्क के लिए उसने 4,01,901/-रू ठगों के बताये गये खाता में भेजे। टास्क कम्पलीट होने के बाद जब उसने पैसे निकालने की कोशिश की तो उससे प्रोसेंसिंग फीस के नाम पर और पैसो की डिमांड की गई। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने कार्रवाई करते हुए अमरकांत (25), सुरज कुमार (25), इंजमाम उल हक (22) वासी उत्तम नगर, दिल्ली व चीशू (23) वासी विकास विहार, दिल्ली, को गिरफ्तार किया गया है।


No comments :

Leave a Reply