HEADLINES


More

सैक्टर 2 फरीदाबाद ‌‌की सड़कें ‌ जर्जर हो चुकी हैं - वीरेंद्र सिंह डंगवाल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 12 November 2025 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद 12 ‌ नवंबर ‌ सैक्टर  2 फरीदाबाद ‌‌की सड़कें ‌ जर्जर हो चुकी हैं।‌ ठेकेदार आधा अधूरा काम करके चले जाते हैं। दोबारा फिर नहीं आते। यह आरोप आर डब्ल्यू ए ‌ प्रोग्रेसिव सेक्टर 2 के ‌ महासचिव वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने लगाये।‌ उन्होंने बताया कि विजेता ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी से पीले गेट की ओर जाने वाली  सड़क की ‌ रिपेयरिंग पूरी नहीं की गई लगभग 50 फुट  का एरिया छोड़कर ठेकेदार  चले गया। ‌‌ इसी तरह के हालात आईएमटी चौक से सेक्टर 2 की तरफ आने वाली सड़क के बने हुए हैं। ग्रुप हाउसिंग सोसायटियों के सामने की ‌ सड़कें खस्ता हाल हो चुकी हैं। इनकी रिपेयरिंग करते वक्त  घटिया सामग्री लगाई जाती है।‌ यातायात अधिक होने की वजह से ये सड़कें फिर टूट जाती है। क्यों कि प्लॉट नंबर  22  वेदांता  ग्रुप हाउसिंग सोसायटी से ‌ मिल्क प्लांट रोड की तरफ बल्लभगढ़  की ओर जाने वाली सड़क भी टूटी-फूटी है। इसलिए  ‌‌ अधिकांश वाहन विजेता ग्रुप हाउसिंग ‌ समिति के सामने से गुजरते हैं।आर डब्ल्यू


  ए ‌ प्रोग्रेसिव ने प्रशासक महोदया से इन  सड़कों का निर्णय सीमेंट कंक्रीट द्वारा किए जाने मांग की थी ।लेकिन अभी तक ‌यह कार्य लंबित है। ‌ उन्होंने बताया कि शिष्टमंडल मंडल ने  ‌ अधीक्षक अभियंता और कार्यकारी अभियंता को ‌ तिगांव रोड से सेक्टर 2 को आने वाली सर्विस रोड के बारे  में भी अवगत कराया था। इस ‌ मार्ग  की लगभग 100 मीटर की रोड बहुत खराब है।‌ वाहन चालकों को यहां से आने-जाने में भारी ‌ परेशानी होती है। ‌ लेकिन इस तरफ भी अधिकारीयों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जबकि इस सड़क को चौड़ा करने का  मुद्दा अधिकारियों के सामने उठाया गया था। उन्होंने   पीने के पानी की ‌ समस्या सहित ‌ सेक्टर में विभिन्न पार्कों की दुर्दशा के बारे में भी ‌ अधिकारियों को अवगत कराया था। आर डब्ल्यू  ए ने ‌ गोवर्धन पार्क में एक   ट्यूब  लगाने सहित सेक्टर 2 में ‌ मिल्क प्लांट रोड पर भाटिया कॉलोनी के सामने बने ‌‌ शहरी विकास प्राधिकरण के मकान मालिकों को उनके घर के सामने  बह रहे गंदे को बंद करने का ‌ मुद्दा भी उठाया था। इसके साथ-साथ सेक्टर 2 में निर्माणाधीन 30 बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण शीघ्र करने, ‌ बूस्टिंग स्टेशन बनाने, ‌ पार्कों के बाहर चारों तरफ अलग से प्लिंथ का निर्माण करने, के  ‌‌ मुद्दों को भी उठाया गया लेकिन अभी तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि शीघ्र संस्था का शिष्टमंडल ‌ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों से उपरोक्त मुद्दों को लेकर बैठक करेगा। क्योंकि सीनियर सिटीजन क्लब का निर्माण करने के प्रस्ताव पर भी ‌ अभी तक कार्रवाई लंबित है। आज भी  

यहां पर ‌ कई घरों के सामने की सीवर की लाइनें  ‌ ओवरफ्लो हो रही है। ‌‌ क्योंकि प्राइवेट कॉलोनीवासियों के सीवरेज  के कनेक्शन ‌भी ‌ सेक्टर की सीवर लाइन  से   जोड़े गये हैं। इस ‌ अवसर पर सेवानिवृत्ति दरोगा हो रामजी भाटी, ‌‌ वरिष्ठ उप प्रधान नरेश कुमार शर्मा, ‌‌ जगदीश प्रभाकर जॉइंट सेक्रेटरी, ‌ जगदीश चंद्र अधाना प्रधान, राजकुमार मलिक, ‌ शुक्ला जी और मिश्रा जी, ‌ ओमप्रकाश सेवानिवृत्ति बैंक अधिकारी आदि ने भी ‌‌ उपरोक्त समस्याओं पर अपनी राय सांझा की।

No comments :

Leave a Reply