फरीदाबाद 15 नवंबर जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद ने आगामी 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की। इस बारे में एच एम एस कार्यालय में आज शनिवार को बैठक हुई । इसकी अध्यक्षता एच एम एस के नेता आर डी यादव ने की जबकि संचालन कन्वीनर वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने किया। बैठक में एटक के जिला प्रधान बेचू गिरी, जिला कोषाध्यक्ष विशंभर सिंह, इंटक से जिला प्रधान हुकमचंद बैनिवाल, एच एम एस से राज्य महासचिव सुरेंद्र लाल शर्मा, सीटू के जिला प्रधान निरन्तर पराशर, और सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान करतार सिंह जागलान एवं इक्टू से कामरेड जवाहर लाल, विशेष रूप से उपस्थित रहे। कन्वीनर ने बताया कि आज महंगाई लगातार बढ़ रही है। एक तरफ सरकार जहां बड़े-बड़े पूंजी पत्तियों को टैक्सों में छुट्ट दे रही है। दूसरी तरफ छोटे-मोटे काश्तकारों दुकानदारों,किसानों / मजदूरों को मिलने वाली सब्सिडी में कटौती की जा रही है। देश का अन्नदाता किसान और व्यापारी सरकार की नीतियों से परेशान है। गरीबी और भुखमरी बढ़ते जा रही है। भुखमरी में दुनियां के 127 देशों की सूची में हमारा स्थान
जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल फरीदाबाद ने 26 नवंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन की रूपरेखा तैयार की
Posted by :
pramod goyal
on :
Saturday, 15 November 2025
0
comments
//# Adsense Code Here #//
105 वें नंबर है। जबकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में 188 देशों की सूची में भारत 143 वें स्थान पर है। देश और प्रदेश की सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र को बर्बाद कर दिया है। बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। राज्य सरकार श्रमिकों को मिलने वाले न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी नहीं कर रही है। प्रदेश में बेरोजगारी दर 37.4 फ़ीसदी है। नौजवान रोजगार की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। ऐसी स्थिति होने के बावजूद भी भाजपा सरकार अपनी नीतियों को बदलने को तैयार नहीं है। आम जनता को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति काफी खराब है। यहां पर अपराध बढ़ रहा है। महिलाओं, छोटी-छोटी बच्चियों के साथ अमानवीय घटनाएं बढ़ रही हैं। प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है
फरीदाबाद- बल्लभगढ़ में दर्जनों कॉलोनीवासियों को पीने के लिए स्वच्छ पेयजल नहीं मिलता है। कई सेक्टरों और कॉलोनीयों में पानी के साथ मिट्टी आना और सीवर का पानी मिलाकर सप्लाई करना आम बात हो गई है। यहां का पानी पीने लायक नहीं है। सडकों और गलियों में सीवरेज का पानी भरा रहता है। उसकी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं है। सड़कें टूटी-फूटी हैं। उनकी रिपेयरिंग तक नहीं होती। बिजली की दरें में वृद्धि कर दी गई है। पुराने मीटरों को उखाड़ कर उनके स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं । यहां की कॉलोनी में बरसों से रह रहे लोगों को उनके मकान तोड़ने के नाम पर बेघर कर दिया जाता है। रोज कमा कर खाने वाले लोगों के लिए काम नहीं है। मनरेगा के तहत भी काम नहीं मिलता है। लोगों को राशन कार्ड , आधार कार्ड, पैनकार्ड, जन्म -मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने, परिवार पहचान पत्र बनाने, बीपीएल कार्ड बनाने, मैरिज सर्टिफिकेट बनाने, मेडिकल कराने, मोटर वाहन लाइसेंस बनाने, वृद्धावस्था पेंशन बनाने, विधवा पेंशन बनाने सहित अन्य सुविधाओं की प्राप्ति के लिए आवश्यक दस्तावेजों की तैयारी करने हेतु तहसील और जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ते हैं। इसलिए सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आगामी 26 नवंबर को सेक्टर 12 में राजस्थान भवन के सामने जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल के सभी घटकों के सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्रित होंगे । यहां से प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पर जायेंगे। बैठक में ई एस आई अस्पताल और मेडिकल कॉलेज नंबर तीन में
ई एस आई कार्ड धारकों को इलाज में आ रही परेशानी पर भी चर्चा हुई। यह भी नोटिस में आया कि उन्हें डिस्पेंसरी में दवाइयां तक नहीं मिलती हैं।किसी भी बीमारी का इलाज नहीं हो रहा है। उचित चिकित्सा करवाने के लिए लोगों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं।इस मुद्दे पर जॉइंट ट्रेड यूनियन काउंसिल का शिष्टमंडल 24 नवंबर को डीन मेडिकल कॉलेज से मिलेगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वहीं पर अगले आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

No comments :