HEADLINES


More

आतंकियों को फंडिंग करने वाले 2 पकड़े:इनमें 1 अल फलाह यूनिवर्सिटी का इलेक्ट्रीशियन भी

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 16 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 दिल्ली में लाल किले के सामने बम ब्लास्ट के बाद फरीदाबाद और नूंह में आतंक का नेटवर्क लगातार सामने आ रहा है। इसे तोड़ने के लिए NIA समेत अन्य जांच एजेंसियां और क्राइम ब्रांच की टीमें लगातार मस्जिद, किराएदारों के कमरे, खाद-बीज की दुकानें, कारों की बिक्री करने वाले डीलर, गेस्ट हाउस, धर्मशालाओं की चेकिंग कर रही है।

फरीदाबाद के धौज गांव स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े और डॉ. उमर, डॉ. मुजम्मिल, डॉ. शाहीन के संपर्क में आए 200 लोग रडार पर हैं। इसी कड़ी में रविवार को टीम ने नूंह शहर की हयात कॉलोनी से दो और लोगों को हिरासत में लिया है। इनके नाम रिजवान और शोएब है। शोएब अल फलाह यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रीशियन था। दोनों पर आतंकी मामले में फंडिंग करने का आरोप है। जांच में नूंह के दो नेताओं के नाम भी सामने आ रहे हैं।

उधर, CIK अनंतनाग की एक टीम ने नौगाम ब्लास्ट मामले से जुड़ी जांच के सिलसिले में डॉ. खालिद अजीज टाक के मलकनाग इलाके में बने घर पर देर रात छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को एक महिला डॉक्टर मिली, जिसकी पहचान प्रियंका शर्मा के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरियाणा के रोहतक में जनता कॉलोनी की रहने वाली अनिरुद्ध कौशिक की पत्नी हैं।

प्रियंका अक्टूबर 2023 से घर में किराए पर रह रही हैं। वह MBBS पास है और फिलहाल जीएमसी अनंतनाग में जनरल मेडिसिन के फाइनल ईयर में है। इसकी जानकारी मिलने के बाद रोहतक सीआईडी ने जनता कॉलोनी में प्रियंका के घर पहुंची थी, लेकिन वहां ताला लगा मिला।

वहीं, दोपहर को यूपी एटीएस और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीमें भी अल फलाह यूनिवर्सिटी पहुंच गई है। बताया गया कि दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े एक आरोपी को दिल्ली पुलिस की टीम यूनिवर्सिटी में जांच के लिए लेकर पहुंची है। IPS ऑफिसर इस टीम को लीड कर रहे है। इसके अलावा आतंकी डॉ. उमर नूंह में जिस मकान में किराए पर रहता था, उस पर भी बैरिकेडिंग लगाकर पहरा बैठा दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply