HEADLINES


More

निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 16,04,992/-रू की ठगी, खाताधारक सहित 3 गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 26 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:- 


साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-86, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी फेसबुक के माध्यम से एक महिला से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उसकी बातें महिला से व्हाट्सएप पर होने लगी। महिला ने उसे एक कम्पनी में निवेश कर अच्छा लाभ कमाने का लालच दिया, वह उसकी बातों में आ गया और उसके कहे अनुसार अलग-अलग खातों में 16,04,992/-रू निवेश के लिए भेज दिए। जब उसने लाभ के साथ पैसा निकालने की कोशिश की तो पैसे नहीं निकाल पाया। जब उसने पैसै ना निकाल पाने के बारे में ठगों से बात की तो उन्होंने 6 लाख रूपये की मांग की, जिसपर शिकायतकर्ता को अहसास हुआ कि उसके साथ साइबर फ्राड हुआ है। जिस संबंध में साइबर थाना सैंट्रल में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक कश्यप(33), पंकज(43) वासी मेरठ उत्तर प्रदेश व दीपक(19) वासी गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।
 
प्रारंभिक पुछताछ में सामने आया कि आरोपी दीपक कश्यप खाताधारक है जिसका खाता पंकज ने खुलवाया था व आगे ठगो को दिया था। वहीं दीपक(2) ने अपने मोबाईल डिवाइस से यह खाता ऑपरेट किया था। पंकज 10वीं पास व वाई-फाई लगाने, दीपक कश्यप 8वीं पास व बिरयानी की दुकान व दीपक(2) बी.ए की पढाई कर रहा है।

सभी आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश किया गया। जहां से दीपक कश्यप को जेल व पंकज, दीपक(2) को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।  

No comments :

Leave a Reply