//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने कार्रवाई करते हुये मारपीट के एक मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आशीष वासी अजरौंदा, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 29 नवम्बर को शाम के करीब 7:30 बजे जब वह उसके चाचा के लडके राहुल के साथ फिट फ्यूल फिटनेस जिम, सेक्टर-16 से बाहर निकला तो उनकी गाडी के साथ पार्किग में खडी दुसरी गाडी से एक लडका निकला जिसने राहुल को पकड लिया और उसने आवाज देकर अपने अन्य साथियों को बुलाया, जिसके बाद गाडी से 6/7 और लडके लाठी डंडा व हथौडा के साथ आये और उन्होंने राहुल के साथ मारपीट की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस शिकायत पर थाना सेक्टर-17 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस चौकी सेक्टर-16 की टीम ने शक्ति सिंह वासी गांव सागी जिला मधुबनी बिहार हाल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सेक्टर-10, फरीदाबाद, तुषार वासी गांव छायंसा, फरीदाबाद, संजू वासी गांव खम्मा जिला महोबा उत्तर प्रदेश हाल गांव अजरौंदा ,साहिल वासी गांव दयालपुर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया की आरोपी शक्ति सिंह की पीडित के साथ पुरानी कहासुनी थी, जिसकी रंजिश रखते हुए शक्ति सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी शक्ति पर पूर्व में भी लडाई झगडा के मामले दर्ज है। चारों आरोपियों को माननीय अदालत में पेशकर एक दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :