HEADLINES


More

हत्या के मामले में 11 महीने से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 11 November 2025 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों व अपराध में संलिप्त लोगों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले फरार चल रहे आरोपी प्रवीन को अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना आदर्श नगर में दिनेश वासी हाल ऊचा गांव ने एक शिकायत दी थी जिसमें आरोप लगाया गया था कि 19 जनवरी को उसके पास एक कॉल आया औऱ उसे बताया गया कि उसके बेटे चेतन को चोट लगी है और अस्पताल आ जाओ। जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसने देखा की उसकी बेटे की मृत्यु हो चुकी थी। जिस शिकायत पर उसने थाना आदर्श नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रवीन वासी ऊँचा गाव थाना, फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रवीन अपने साथी सागर, विवेक व शिवम के साथ बैठा था तभी मृतक चेतन भी वहां पहुंचा गया और उनकी आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जिस पर प्रवीन व उसके साथियों ने चेतन के साथ मारपीट की और विवेक ने चाकू निकालकर उसके ऊपर वार कर दिया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई थी। आरोपी सागर, विवेक व शिवम को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 

आरोपी प्रवीन को माननीय अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


No comments :

Leave a Reply