//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता मार्गदर्शन में फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाही की जा रही है। 15 से 21 नवंबर के बीच कार्यवाही करते हुए एक सप्ताह में 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है व 19,74,627/-रू रुपए बरामद किये हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद पुलिस की साइबर थानों की टीम ने 11 मुकदमों में कार्रवाही करते हुए 32 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 2, सेंट्रल के 3 व बल्लमगढ़ के 6 मामले शामिल है। इस दौरान साइबर थाना की टीमों ने 19,74,627/- रू बरामद किये हैं।
इसी प्रकार 358 शिकायतों का निस्तारण कर ₹ 7,71,032 खातों में फ्रिज कराये हैं। यह कार्रवाई साइबर थानों की टीम ने 15 से 21 नवंबर तक एक सप्ताह के दौरान की है।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में आकाश, धर्म सिंह, विनोद, खिलाफत, शिवम राठौर, समीर, संदीप महतो, विवेक, मंगत सिंह, हिमांशु, शिवम तिवारी, अभिषेक शर्मा, सुभाष, अभिषेक कुमार, अमन सोनी, आशुतोष राय, सूरज सिंह, संतोष कुमार, जियाउल इस्लाम, धीरज कृपलानी, आकाश, सुनील, आशीष मलिक, कौशल, राकेश नाथ, नीरज शर्मा, अभिषेक, शिवलाल, प्रभाकांत, रिमांशु व कौशल का नाम शामिल है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर ठगी के अपराध बढ़ रहे हैं, जिनका मुख्य कारण लोगों का जागरूक न होना व लालच है। आमजन बिना किसी जानकारी के किसी को भी अपनी तथा अपने बैंक से संबंधित जानकारी शेयर कर देते हैं, बिना किसी जानकारी के ही अनजान को अपना ओटीपी भी शेयर कर देते हैं। जिस कारण साइबर अपराध का शिकार बन जाते हैं। इसलिए किसी भी अनजान लिंक पर अपनी कोई जानकारी शेयर ना करें और अपने ओटीपी बारे किसी को भी जानकारी ना दें।
आजकल साइबर अपराधी क्रेडिट कार्ड, बीमा पॉलिसी, पानी व बिजली बिल आदि से संबंधित मामलों में ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसलिए जागरूक बने, सुरक्षित रहें।
फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि जागरूक बने, लालच में ना आयें। साइबर ठगी के मामले में तुरंत 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज करें तथा ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर भी शिकायत भेजें।

No comments :