जींद जिले के दनौदा गांव से पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा शुरू हो गई। बिनैण खाप के चबूतरे पर हुई सभा में बीरेंद्र सिंह ने कहा-जो कांग्रेस को तोड़ने की बात करते हैं, हम उनका विरोध करते हैं। यात्रा का मकसद 36 बिरादरी में भाईचारे को बढ़ावा देना है।
यात्रा में राजस्थान के चुरू से सांसद राहुल कस्वां, राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे एवं कैथल से विधायक आदित्य सुरजेवाला, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी व महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुधा भारद्वाज शामिल हुईं। पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा खेमे के स्थानीय नेता यात्रा में नजर नहीं आए।
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र पहले ही कह चुके हैं-यात्रा में शामिल होने या न होने निर्णय हाईकमान के निर्देशानुसार लिया जाएगा।
यह यात्रा 6 महीने चलेगी। इस दौरान हरियाणा के सभी 90 हलकों को टच किया जाएगा। कुल मिलाकर 3600 किलोमीटर का सफर तय होगा। यात्रा के समापन पर बड़ी रैली भी हो सकती है, हालांकि अभी इसका स्थान व समय तय नहीं है।

No comments :