//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद:- सेक्टर-21-C, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना NIT में दी शिकायत में आरोप लगाया कि सितम्बर 2022 में वह बर्गर किंग की फ्रैंचाइजी लेने के लिए गुगल पर सर्च कर रहा था तो उसे एक साइट बर्गर किंग फ्रैंचाइजी के नाल से मिली। जिसपर उसने एक फॉर्म भरा जिसमें अपनी सारी जानकारी डाली। फिर उसे एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें उससे कुछ डाक्यूमेंट की मांग की गई थी। इसी दौरान उसे कॉल करके फ्रैंचाइजी के विभिन्न प्रोसेस के लिए 39 लाख रूपये विभिन्न ट्रांजेक्सन के माध्यम से ट्रांस्फर करवा लिये। लेकिन फ्रैंचाइजी से संबंधित उसके काई पेपर नहीं दिया गया। जिस संबंध में साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए शशिकांत कुमार (27) वासी गांव पचेतन स्तवा, नालंदा बिहार को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि शशिकांत ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था और इसने पहले गिरफ्तार आऱोपी आकाश का खाता लेकर आगे दिया था जिसके खाता में ठगी के 20 लाख रूपये आये थे। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है। मामले में आरोपी आकाश सहित 5 आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।
No comments :